दो वाहनों के बीच जबर्दस्त टक्कर, आग लगने से मचा हड़कंप
उत्तराखंड में एक और बड़ा हादसा हुआ है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर जिले की सीमा पर हल्द्वानी रोड पर एक कार और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास से गुजर रहे वाहन रुक गए।
सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां सिडकुल और हल्द्वानी से मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, हालांकि पुलिस को दोनों वाहनों में सवार लोग नहीं मिले।
मामले की जांच जारी है, और पुलिस मौके पर मौजूद है। घायलों का इलाज जारी है और उनके बयान लिए जा रहे हैं।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
हल्द्वानी में चरस तस्करों पर बड़ा शिकंजा, 1.155 किलो नशे के साथ दो गिरफ्तार
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना