हल्द्वानी: आढ़त में छिपा था चरस का कारोबार, व्यापारी गिरफ्तार
उत्तराखंड में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। उधम सिंह नगर के एसएसपी के निर्देश पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी के नेतृत्व में संयुक्त कार्रवाई की गई।
पुलिस ने कंचन तारा रोड, आवास विकास, रुद्रपुर में स्थित नानक ट्रेडर्स के पास संदिग्ध वाहन की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने 32 वर्षीय सुमित गुप्ता, जो हल्द्वानी के रामपुर रोड का निवासी है, को रोका और उसकी तलाशी ली। जांच में सुमित के कब्जे से 2 किलोग्राम 14 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत 4 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि यह चरस उसने अपनी चाची के बेटे शुभम गुप्ता से ली थी, जो हल्द्वानी में मंडी का आढ़त का काम करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
हल्द्वानी में चरस तस्करों पर बड़ा शिकंजा, 1.155 किलो नशे के साथ दो गिरफ्तार
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना