38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां अंतिम चरण में, कुमाऊं कमिश्नर ने दिए ये निर्देश
38वें राष्ट्रीय खेलों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। उत्तराखंड में ये खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होंगे, और इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उत्तराखंड के खेल विभाग का दावा है कि समय पर सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। इसी सिलसिले में बुधवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रुद्रपुर स्थित स्टेडियम का निरीक्षण किया।
दीपक रावत ने निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम और साइकिलिंग ट्रैक का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जरूरी जानकारी ली। उन्होंने इंडोर स्टेडियम की लाइटिंग, वेंटिलेशन और पानी निकासी जैसी सुविधाओं को समय से ठीक करने का निर्देश दिया।
38वें नेशनल गेम्स के दौरान तीन खेल – हैंडबॉल, वॉलीबॉल और साइकिलिंग रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम में होंगे, जिनमें लगभग पंद्रह सौ खिलाड़ी भाग लेंगे।
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि प्रशासन इन खेलों की तैयारी में जुटा हुआ है और रुद्रपुर में इन तीन खेलों के लिए एक मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जाएगी, जो जिलाधिकारी की अध्यक्षता में काम करेगी। साथ ही खिलाड़ियों के रुकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
हल्द्वानी में चरस तस्करों पर बड़ा शिकंजा, 1.155 किलो नशे के साथ दो गिरफ्तार
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना