नदी में युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी
उत्तराखंड से सनसनीखेज घटना सामने आई है। ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर के गोपाल नगर और बाराखड़ी खेड़ा के बीच बहने वाली नदी में शनिवार सुबह 11:30 बजे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, पास के खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने नदी में शव को देखा और तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही गदरपुर थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया। पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान उसके जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर हुई है। मृतक का नाम सतवीर (42 वर्ष), पिता अतर सिंह, निवासी वार्ड नंबर 2, शिशुमंदिर है।
मृत्यु के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, और थाना अध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
हल्द्वानी में चरस तस्करों पर बड़ा शिकंजा, 1.155 किलो नशे के साथ दो गिरफ्तार
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना