ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, दो भाइयों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
यह दर्दनाक हादसा बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब हुआ, जब केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर निवासी मोहम्मद इलियास (28) और उसका छोटा भाई फरीद अहमद (23) बाइक से बाजपुर के गांव सीता कालोनी जा रहे थे। इस दौरान मलेरिया रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसआई विनोद फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय उप जिला चिकित्सालय में भेजा। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर फरार हो गया। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर एक टूटे हुए हेलमेट के टुकड़े पड़े मिले, जिससे यह प्रतीत होता है कि बाइक सवार ने हेलमेट पहना हुआ था। हादसे के बाद इलियास और फरीद के घर में शोक का माहौल बन गया और गांव में मातम छा गया।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
हल्द्वानी में चरस तस्करों पर बड़ा शिकंजा, 1.155 किलो नशे के साथ दो गिरफ्तार
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना