उत्तराखंडः सीएम धामी ने सुनी समस्याएं, अफसरों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड में जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान खटीमा, बनबसा और टनकपुर से आये नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्षों और सभासदों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि “देव तुल्य जनता ने आपको सेवा का अवसर दिया है, इसलिए आपको पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जनता की सेवा करनी चाहिए।”
इस मौके पर दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चन्द्र जोशी, बनबसा रेखा देवी, टनकपुर विपिन कुमार, जिला महामंत्री सतीश गोयल, नंदन सिंह खड़ायत, एडीएम अशोक कुमार जोशी, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिस्ट, सितारगंज रविन्द्र जुआठा, मोहनी पोखरिया, भवानी भंडारी, नवीन बोरा, गंभीर सिंह धामी, अजय मौर्या समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
हल्द्वानी में चरस तस्करों पर बड़ा शिकंजा, 1.155 किलो नशे के साथ दो गिरफ्तार
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना