नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक भीमताल झील में गिरा, चालक की मौत
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। भीमताल में देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर भीमताल झील में गिर गया, जिससे चालक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी से रेता लेकर लमगड़ा की ओर जा रहा ट्रक भीमताल के टीआरसी मोड़ के पास देर रात अनियंत्रित हो गया और झील में गिर पड़ा। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को झील से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक चालक की पहचान 28 वर्षीय राहुल कुमार चौरलेख धारी निवासी के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
हल्द्वानी में चरस तस्करों पर बड़ा शिकंजा, 1.155 किलो नशे के साथ दो गिरफ्तार
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना