भीमताल के पास सलड़ी में रोडवेज बस खाई में गिरी, कई लोग घायल
उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर सलड़ी के पास एक रोडवेज बस खाई में गिर गई, जिससे कई लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास 1500 फिट गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 25 से अधिक लोग छिटककर इधर-उधर गिर पड़े। कई लोग घायल हो गए हैं। कुछ की मौत की सूचना है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया है। घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। मौके पर पहुंची टीमों ने खाई से घायलों को निकालने का काम शुरू कर दिया है।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
हल्द्वानी में चरस तस्करों पर बड़ा शिकंजा, 1.155 किलो नशे के साथ दो गिरफ्तार
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना