उत्तराखंडः नए साल के पहले दिन बड़ा हादसा, सात श्रद्धालु घायल
उत्तराखंड में नए साल के पहले दिन हादसा हो गया। कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा जिले में जागेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार अल्मोड़ा-बाड़ेछीना क्षेत्र में गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।
पुलिस के अनुसार, हादसा अल्मोड़ा के बाड़ेछीना क्षेत्र में हुआ, जहां एक अर्टिगा कार (यूपी 16 EK 2368) अनियंत्रित होकर करीब 65 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से दो लोग खुद सड़क तक पहुंचने में सफल रहे। बाकी पांच को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार से बाहर निकाला और मुख्य सड़क तक लाया।
घायलों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें अमर शर्मा (52 वर्ष), सुरेश शर्मा (35 वर्ष), दीपक शर्मा (28 वर्ष) और प्रदीप शर्मा (35 वर्ष) शामिल हैं। उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अल्मोड़ा अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अन्य तीन लोग हल्की चोटों के साथ सुरक्षित हैं।
एसडीआरएफ की टीम ने इस मिशन को बेहद तत्परता से अंजाम दिया, और सभी घायलों को सुरक्षित बचा लिया।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
हल्द्वानी में चरस तस्करों पर बड़ा शिकंजा, 1.155 किलो नशे के साथ दो गिरफ्तार
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना