स्कूल में घुसकर कर दी चोरी, पुलिस ने दबोचा आरोपी गिरफ्तार
नैनीताल पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। मुक्तेश्वर पुलिस ने राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहाड़पानी में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी किया गया सम्पूर्ण माल भी बरामद किया गया।
05 दिसंबर 2024 को विद्यालय के अध्यापक अनिल कुमार शर्मा ने थाना मुक्तेश्वर में तहरीर दी कि 30 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 की रात को अज्ञात चोरों ने विद्यालय से सीपीयू, UPS, माउस, कीबोर्ड आदि सामान चोरी कर लिया। इस पर थाना मुक्तेश्वर में FIR संख्या 24/24 धारा 305/331(4) BNS बनाम अज्ञात दर्ज की गई, और विवेचना SI महेंद्र राज को सौंपी गई।
क्षेत्राधिकारी भवाली श्री सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्री कमित जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरागरसी व दबिश के बाद 05 दिसंबर 2024 को अभियुक्त जीवन दुमका पुत्र ललित दुमका, निवासी मल्ली दीनी, थाना मुक्तेश्वर को पहाड़पानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी का सम्पूर्ण माल भी बरामद हुआ।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह विद्यालय का पूर्व छात्र है और नशीले इंजेक्शन और स्मैक की लत को पूरा करने के लिए उसने चोरी की थी।
अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
हल्द्वानी में चरस तस्करों पर बड़ा शिकंजा, 1.155 किलो नशे के साथ दो गिरफ्तार
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना