उत्तराखंड: पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, शातिर पर 15 केस दर्ज
उत्तराखंड में एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है।ऊधमसिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देख कर भागने लगा।
पुलिस ने उसका पीछा किया, तो वह बाइक छोड़कर पास के गन्ने के खेत में घुस गया। इसके बाद उसने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
पुलिस की कार्रवाई में घायल बदमाश की पहचान बरेली के एक नामी स्मैक तस्कर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बरेली जिले में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में 15 केस दर्ज हैं। इसके अलावा, पुलभट्टा थाने में भी उसके खिलाफ एनडीपीएस का एक मामला दर्ज है।
इस मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जबकि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।


आईआईटी रुड़की में सनसनी! छात्र की मौत से संस्थान परिसर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड में मौसम की दस्तक से मचेगी ठिठुरनः 7 जिलों में बारिश, चोटियों पर बर्फबारी
उत्तराखंड में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, चार घायल