मामूली विवाद में कत्ल कर शव खेत में फेंका, दो गिरफ्तार
उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट तहसील स्थित दूनागिरी क्षेत्र में एक बिहारी मजदूर की निर्मम हत्या कर दी गई। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद साथी मजदूरों ने शव को खेत में फेंक दिया। यह घटना 6 फरवरी की रात उस समय हुई जब तीनों मजदूर जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के काम में लगे हुए थे और शराब के नशे में आपस में विवाद कर बैठे।
बताया जा रहा है कि झगड़ा इतना बढ़ गया कि रमाकांत कुमार (23) और भुवन ठाकुर (26) ने मिलकर अपने तीसरे साथी बेचू मियां उर्फ बेचू आलम (28) के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को घटनास्थल से करीब 40-50 कदम नीचे एक खेत में फेंक दिया।
गांव के ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद द्वाराहाट थाने के प्रभारी अवनीश कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी हरबंस सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान त्रिभुवन चंद्र की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई और आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
हल्द्वानी में चरस तस्करों पर बड़ा शिकंजा, 1.155 किलो नशे के साथ दो गिरफ्तार
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना