नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रविवार को नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नंबर वन बैंड के पास एक युवक का शव पाया गया।
पुलिस प्रारंभिक जांच में इस बात का संकेत दे रही है कि अत्यधिक नशे की हालत में ठंड के कारण युवक की मौत हो सकती है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय जितेंद्र कुमार, पुत्र जगदीश लाल, निवासी बेलुवखान के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि इस मामले की सही वजह सामने आ सके। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
हल्द्वानी में चरस तस्करों पर बड़ा शिकंजा, 1.155 किलो नशे के साथ दो गिरफ्तार
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना