भाजपा से टिकट न मिलने पर दिया इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्मा गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के लिए टिकट वितरण ने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।
चम्पावत जिले के बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष के भाजपा से प्रबल दावेदार विजेंद्र कुमार ने टिकट न मिलने पर शनिवार रात भाजपा से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दे दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के पास बनबसा में कोई मजबूत चेहरा नहीं था, और भाजपा से सेंध लगाने की उसकी योजना पहले से ही तैयार थी। अब कांग्रेस ने भाजपा से आए इस उम्मीदवार को टिकट देकर सियासी हलचल मचा दी है। वहीं, टनकपुर में कांग्रेस अभी तक अपने प्रत्याशी को लेकर मंथन कर रही है।
चंपावत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कठायत की पत्नी नीमा कठायत, लोहाघाट में गिरधर सिंह अधिकारी और बनबसा में विजेंद्र कुमार को उम्मीदवार घोषित किया है।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
हल्द्वानी में चरस तस्करों पर बड़ा शिकंजा, 1.155 किलो नशे के साथ दो गिरफ्तार
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना