उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा कार्यक्रम जारी, देखें पूरा कार्यक्रम
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। इस वर्ष की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक जारी रहेंगी। बोर्ड कार्यालय सभागार में शनिवार को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता सभापति एसबी जोशी ने की, जिसमें परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का खुलासा किया गया।
बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 49 एकल और 1196 मिश्रित केंद्र शामिल हैं। कुल 2,23,403 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे, जिसमें 1,13,690 हाईस्कूल और 1,09,713 इंटरमीडिएट के छात्र शामिल होंगे।
परीक्षाएं सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी। शिक्षा परिषद ने सभी परीक्षार्थियों के लिए तैयारी शुरू करने की सलाह दी है और परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने का दावा किया है।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
हल्द्वानी में चरस तस्करों पर बड़ा शिकंजा, 1.155 किलो नशे के साथ दो गिरफ्तार
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना