पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने देशभर में शोक की लहर पैदा कर दी है।
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हम सभी के लिए गहरा दुखद है। भगवान से प्रार्थना है कि वे उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिवारजनों और चाहने वालों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें।”
डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व था, और उनके निधन से देश ने एक महान नेता को खो दिया है।


आईआईटी रुड़की में सनसनी! छात्र की मौत से संस्थान परिसर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड में मौसम की दस्तक से मचेगी ठिठुरनः 7 जिलों में बारिश, चोटियों पर बर्फबारी
उत्तराखंड में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, चार घायल