गरियाबंद में मुठभेड़: सुरक्षाबल की कार्रवाई में 16 नक्सली ढेर
देश में बढ़ती आतंकी घटनाओं के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के रायपुर के गरियाबंद में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सली ढेर हो गए हैं, और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि मुठभेड़ अभी भी जारी है। इससे पहले, बीजापुर में सुरक्षा बलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था। सभी मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं।
रविवार सुबह से लेकर मंगलवार सुबह तक रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है, और गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में एक हजार से अधिक सुरक्षाबलों ने 60 से अधिक नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया है। यह मुठभेड़ मैनपुर थाने के इलाके में हो रही है। मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ के कोबरा यूनिट का एक जवान घायल हुआ है, जिसे एयरलिफ्ट करके रायपुर लाया जा रहा है।
रविवार की मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर किए गए थे, जबकि एक जवान भी घायल हुआ था। अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। सुरक्षाबलों ने एके 47, एसएलआर, आईएनएसएएस और अन्य स्वचालित हथियार बरामद किए हैं। इस समय सर्च ऑपरेशन जारी है। रायपुर जोन के आईजी अमरेश मिश्रा ने इस घटनाक्रम की जानकारी दी।
पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप से बवाल! शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, बजरंग दल ने खोला मोर्चा
बच्चों के सपने सुने, साथ काटा केकः दृष्टिबाधित बच्चों के बीच अलग अंदाज में मना CM धामी का जन्मदिन
हल्द्वानी में चरस तस्करों पर बड़ा शिकंजा, 1.155 किलो नशे के साथ दो गिरफ्तार
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना