उत्तराखंड- तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कोटद्वार में एक डंपर ने पॉलिटेक्निक के छात्र विजय ग्वाडी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार यह घटना सतपुली एकेश्वर मार्ग पर हुई, जहां अनियंत्रित गति से आ रहा डंपर विजय को रौंद गया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। विजय के परिवार में इस हादसे से कोहराम मच गया है। यह घटना न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे समुदाय के लिए एक गहरा सदमा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना