गंगा नदी में नहाने के दौरान डूब गया दिल्ली का युवक, तलाश जारी
उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी में नहाने के दौरान एक और हादसा हो गया। दिल्ली निवासी युवक लक्ष्मणझूला क्षेत्र में डूब गया। एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है। फिलहाल युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के मुताबिक अरविंद कपूर उम्र 27 वर्ष पुत्र अविनाश कपूर डब्ल्यू-11 नवीन शाहदरा, उत्तर पूर्वी दिल्ली अपने चार अन्य दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था। शनिवार की सुबह चारों दोस्त लक्ष्मणझूला के पास बोम्बे घाट पर नहाने के लिए गए थे। इस बीच अरविंद कपूर नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।
वही सूचना पाकर पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल और उसके आसपास क्षेत्र में युवक को तलाश रही है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना