45 दिनों का सीधा जनता संपर्क: उत्तराखंड मंत्री अब धरातल पर
उत्तराखंड सरकार ने जनता से सीधे संवाद और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अगले 45 दिनों तक कैबिनेट मंत्री अलग-अलग जिलों में कैंप लगाकर जनता के बीच सक्रिय रूप से नजर आएंगे। इस अभियान का नाम रखा गया है “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा”।
शासन आदेश के अनुसार वरिष्ठ मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार और टिहरी, गणेश जोशी को उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और चमोली, वन मंत्री सुबोध उनियाल को देहरादून और पौड़ी, महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य को नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ तथा सौरभ बहुगुणा को रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंत्रियों का काम केवल योजनाओं का प्रचार-प्रसार नहीं होगा, बल्कि जरूरतमंदों तक उनका लाभ पहुंचाना और जनता की समस्याएं सुनकर कार्रवाई करना भी होगा। सरकार ने कहा है कि अभियान के बाद मंत्रियों से उनके कार्यों का फीडबैक लिया जाएगा।
हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में बड़ा खुलासा
निर्दलीय की आंधी में ढही बीजेपी! पाटी नगर पंचायत में 224 वोटों से हार का बड़ा उलटफेर