संगीत की बुलंद आवाज खामोश, आशा भोसले ने 92 की उम्र में ली अंतिम सांस
92 साल की मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका देहांत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। उन्हें शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।
इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस से लेकर कई बड़े सेलेब्स तक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं।
निधन से कुछ घंटे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी तबीयत को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा था, “यह सुनकर चिंता में हूं कि आशा भोसले जी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना