बदमाशों ने बाइक सवार व्यापारी को मारी गोली, घायल
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर जा रहे व्यापारी को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल व्यापारी का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रहीमपुर पनियाला निवासी सावेज पुत्र ताहिर (28 वर्ष) की पतंजलि के पास सेनेटरी की दुकान है। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम को सावेज अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह कोर कॉलेज के पास अंडरपास पर पहुंचा तो अचानक बदमाशों ने उस पर गोली मार दी। गोली लगने से सावेज बाइक से नीचे गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया।
गोली की आवाज सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। घायल व्यापारी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना