चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, मीडिया संभालने के लिए उतारी पांच नेताओं की टीम
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियों को तेज कर दिया है। संगठन को मजबूत करने के बाद अब पार्टी ने चुनावी रणनीति के तहत अपने मीडिया और संचार तंत्र को सक्रिय करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए पांच नेताओं को मीडिया से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
कांग्रेस ने पंखुड़ी पाठक को आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। उनके अलावा प्रकाश मीणा, अरुण अग्रवाल, रितु चौधरी और आदित्य गर्ग को कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी की ओर से जारी नियुक्तियों के मुताबिक, इन नेताओं की जिम्मेदारी चुनाव के दौरान कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों और पार्टी के पक्ष को मीडिया के माध्यम से प्रभावी तरीके से सामने रखने की होगी। साथ ही चुनावी मुद्दों को जनता तक पहुंचाने और मीडिया से बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी फोकस रहेगा।
पांच नेताओं को मिली जिम्मेदारी
पंखुड़ी पाठक — नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर
प्रकाश मीणा — कोऑर्डिनेटर
अरुण अग्रवाल — कोऑर्डिनेटर
रितु चौधरी — कोऑर्डिनेटर
आदित्य गर्ग — कोऑर्डिनेटर
कांग्रेस के इस फैसले को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप तैयार करने में जुट गई है। आने वाले समय में इन नियुक्तियों के जरिए कांग्रेस की चुनावी गतिविधियों और अभियान को मीडिया के स्तर पर और गति मिलने की उम्मीद है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना