भीमतालः घास काटने गई महिला की जंगली जानवर ने ले ली जान
उत्तराखंड के भीमताल क्षेत्र में जंगल में जंगली जानवर के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घास काटने के लिए जंगल गई 60 वर्षीय महिला गंगा देवी पर हमला हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला का शव मंगलवार सुबह जंगल से लगभग 3 किलोमीटर दूर मिला।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गंगा देवी रोजाना की तरह अपने मवेशियों के लिए जून स्टेट के जंगल में चारा लेने गई थीं। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग और स्थानीय लोग रात भर खोजबीन करते रहे, लेकिन सुबह शव मिलने तक कोई सुराग नहीं मिला।
वन विभाग ने बताया कि इस क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाने और नियमित गस्त बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही, मृतका के परिवार को मुआवजा देने की योजना बनाई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ गया है और उन्होंने प्रशासन से इस आदमखोर वन्यजीव को काबू में लाने की मांग की है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना