उत्तराखंड में अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए चकतुनवाला क्षेत्र में अवैध कब्जा हटाया। नगर निगम की सड़क पर एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा बनाई गई दीवार को प्रशासन ने ध्वस्त कर मार्ग को पूरी तरह खाली करा दिया, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली।
मामला सामने आने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। जांच में पुष्टि हुई कि सड़क पर अनाधिकृत रूप से दीवार बनाकर आवागमन बाधित किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई का निर्णय लिया।
निर्धारित योजना के तहत राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम भारी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को हटा दिया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन की सख्ती स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समन्वय के साथ नियमित अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए, ताकि आमजन को परेशानी न हो।
हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में बड़ा खुलासा
निर्दलीय की आंधी में ढही बीजेपी! पाटी नगर पंचायत में 224 वोटों से हार का बड़ा उलटफेर