धामी सरकार का बड़ा प्रहार: 10 हजार रिश्वत लेते अमीन रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड में धामी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति के तहत एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। उत्तरकाशी में विजिलेंस टीम ने लोक निर्माण विभाग के अमीन टीका राम नौटियाल को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, टीका राम नौटियाल, जो प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, भटवाड़ी कैंप कार्यालय, उत्तरकाशी में कार्यरत हैं, ने सड़क निर्माण के दौरान कटान हुई भूमि के मुआवजे के लिए शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और 22 जनवरी 2026 को आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया।
इस कार्रवाई के बाद विभागों में हड़कंप मच गया है। धामी सरकार ने साफ संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। विजिलेंस द्वारा मामले की आगे की जांच भी जारी है।
हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में बड़ा खुलासा
निर्दलीय की आंधी में ढही बीजेपी! पाटी नगर पंचायत में 224 वोटों से हार का बड़ा उलटफेर