उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों को बड़ा मौका, फिर से पास होने का सुनहरा अवसर
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में असफल या कम अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया है। बोर्ड की ओर से परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी 24 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुधार परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। छात्र-छात्राएं अपने आवेदन पत्र 20 मई 2026 तक जमा कर सकेंगे, जबकि विद्यालयों को ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने के लिए 24 मई 2026 तक का समय दिया गया है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। यह अवसर उन विद्यार्थियों के लिए खास माना जा रहा है जो किसी विषय में अनुत्तीर्ण हो गए हैं या अपने प्राप्तांक बेहतर करना चाहते हैं, ताकि आगे की पढ़ाई में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
नियमों के अनुसार, हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा में अधिकतम दो विषयों में फेल छात्र-छात्राएं सुधार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) के ऐसे विद्यार्थी, जो एक विषय में अनुत्तीर्ण हैं, उन्हें भी परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। बोर्ड का मानना है कि इससे विद्यार्थियों को अपने भविष्य को बेहतर बनाने का एक और अवसर मिलेगा।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना