नैनीताल में पर्यावरण पर बड़ा खतरा, सीवर लीकेज रोकने के लिए सख्त मोड में कुमाऊं आयुक्त
नैनीताल जिला मुख्यालय के तल्लीताल स्थित फांसी गधेरे में हो रहे सीवर लीकेज के मामले को कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, 18 जून 2026 की शाम से फांसी गधेरे में लगातार सीवर बह रहा है, जो सीधे नैनी झील में समा रहा है। इस समस्या के बावजूद अब तक जल संस्थान द्वारा लीकेज की मरम्मत नहीं की जा सकी है।
आयुक्त दीपक रावत ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीक्षण अभियंता, उत्तराखंड जल संस्थान, हल्द्वानी को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करें और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी कहा है कि की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी उन्हें तत्काल उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने किया जन मिलन केंद्र सौंदर्यीकरण का लोकार्पण
सरकारी जमीन से अवैध मजार हटाई गई, प्रशासन का सख्त संदेश