उत्तराखंड राज्यसभा सीट पर BJP ने खोले पत्ते, इस नेता के नाम पर लगी मुहर

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए दिनेश आर्य के नाम को मंजूरी दी है।

पार्टी की ओर से जारी सूची में उत्तराखंड के लिए श्री दिनेश आर्य को उम्मीदवार घोषित किया गया है। केंद्रीय चुनाव समिति की स्वीकृति के बाद उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की गई।

राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर भाजपा के उम्मीदवार के ऐलान के साथ ही प्रदेश की सियासत में भी हलचल तेज हो गई है। अब दिनेश आर्य के नामांकन और चुनावी प्रक्रिया को लेकर आगे की तैयारियां शुरू होंगी।