उत्तराखंड उपचुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित
उत्तराखंड में पंचायत उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति ने तीन नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर से राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, नगर पंचायत पाटी से नवीन राम तथा नगर पंचायत गढ़ी नेगी से सचिन बाठला को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा के बाद संबंधित क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। भाजपा संगठन अब चुनाव प्रचार अभियान को धार देने की तैयारी में जुट गया है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना