भाजपा का बड़ा दांव, इन दो नेताओं को मिली राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारी
उत्तराखंड के भाजपा नेता भगवत प्रसाद मकवाना को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री की मंजूरी के बाद हुई यह नियुक्ति आयोग के मौजूदा कार्यकाल यानी 31 मार्च 2028 तक के लिए है।
मकवाना इससे पहले उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रह चुके हैं। सफाई कर्मचारियों के कल्याण, अनुसूचित जातियों के सशक्तीकरण और उनके अधिकारों से जुड़े मामलों में उन्हें काम करने का अनुभव है। वे एनएचपीसी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक और मैनुअल स्कैवेंजर्स के रोजगार पर रोक व पुनर्वास कानून के तहत गठित केंद्रीय निगरानी समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
वहीं, प्रोफेसर सुषमा गौड़ियाल को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। वे कुमाऊं विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और पीएचडी कर चुकी हैं तथा पहले भी आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। उनका शोध दलित साहित्य, डॉ. आंबेडकर और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर केंद्रित रहा है। दोनों नियुक्तियों को उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना