प्रेम प्रसंग का खूनी अंत! महिला की हत्या के बाद युवक ने खुद को मारी गोली
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक युवक ने पहले महिला को तमंचे से गोली मारी और इसके बाद स्वयं को भी गोली मार ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार, चकराता निवासी कमलेश कल्याणपुर पहुंचा, जहां त्यूणी निवासी संगीता अपने दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी। घटना के समय दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। इसी दौरान कमलेश और संगीता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कमलेश ने संगीता पर तमंचे से गोली चला दी। इसके तुरंत बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।
घटना की सूचना मिलते ही विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना