दिल्ली के बाद अहमदाबाद के स्कूलों को मिली बम की धमकी, ईमेल से भेजी गई चिट्ठी
देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब गुजरात के अहमदाबाद में बम की धमकी दी गई है। बताया गया है कि तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम लगाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
बीते दिनों से दिल्ली एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद प्रशासन में तहलका मच गया था। अभी इस मामले की जांच ही की जा रही थी कि अब गुजरात के अहमदाबाद में बम की धमकी मिली है।
यहां ई-मेल के जरिये तीन स्कूलों में बम लगाने की धमकी दी गई है। इससे पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है और मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना