दोस्त से खरीद कर ला रहा था लाखों की स्मैक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नशे पर बड़ा प्रहार किया है।लाखों की स्मैक के साथ आईटीआई के छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम को एसएसपी ने ईनाम की घोषणा की है।
मामले का खुलासा एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने किया। बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन ड्रग फी देवभूमि-2025 को सार्थक करने की दिशा में जिले में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बीती रात थानाध्यक्ष चोरगलिया भगवान महर, तथा प्रभारी एसओजी अनीश अहमद की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरगलिया क्षेत्र में बीती रात में मुखबिर खास की सूचना पर चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा अभय पुत्र सत्य प्रकाश निवासी ग्राम अमाऊ, थाना खटीमा, जनपद उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से पुलिस द्वारा 105 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। वह आईटीआई का छात्र है। अभियुक्त स्मैक को खटीमा निवासी अपने दोस्त तुषार शर्मा से खरीदकर अधिक पैसे कमाने के लालच में हल्द्वानी शहर में बेचने के लिये ला रहा था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में एन०डी०पी०एस० एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस टीम की इस कार्रवाई के लिए एस०एस०पी नैनीताल द्वारा 2,500 रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पुलिस टीम में प्रभारी एसओजी अनीश अहमद, एसआई दीपक बिष्ट, हेड०कानि० हेमंत सिंह, ललित श्रीवास्तव, कांस्टेबल चंदन सिंह, नवीन भट्ट, शामिल रहे।
बात करने से किया इनकार, गुस्से में युवक ने महिला पर चला दी गोली, बाल-बाल बची जान
रुद्रपुर में STF का बड़ा धमाका, अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी धर दबोचे