कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, युवक की गई जान
टिहरी। कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार देर रात शिवपुरी में पेट्रोल पंप के सामने एक कार और स्कूटी की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें स्कूटी सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्कूटी सवार युवक को एक प्राइवेट एंबुलेंस को मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान जय सिंह निवासी दोगी पटृी के रूप में की है। बताया कि कार चालक बीरबल राणा को कार सहित हिरासत में ले लिया गया है। जिस पर अग्रिम कार्यवाही जारी है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना