मुख्यमंत्री धामी के निर्देश- वनाग्नि के चलते डीएम करें यह काम, इन स्थानों में न जलाएं कूड़ा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सचिव को दूरभाष पर निर्देश दिए हैं कि जिलाधिकारियों को एक सप्ताह तक प्रतिदिन वनाग्नि की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश तत्काल जारी किए जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिलाधिकारियों को सभी प्रकार के चारे (Stubble Burning ) को जलाने पर तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही शहरी निकायों को भी अपने ठोस कूड़े ( Solid Waste ) को वन या वनों के आसपास जलने पर प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए हैं।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना