कुमाऊं आयुक्त ने इन सरकारी कार्यालयों में परखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत ने उपजिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस औचक कार्रवाई से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
सोमवार की प्रातः अचानक मंडलायुक्त दीपक रावत उपजिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकारी कार्यालय जा पहुंचे। जहां उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किए। आयुक्त दीपक रावत ने उपजिलाधिकारी कार्यालय में बनी पार्किंग व्यवस्था को भी परखा। परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। आयुक्त रावत ने एसडीएम कार्यालय में आये फरियादियों की समस्याएं भी सुनी और उन्हें दूर किया।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना