उत्तराखंड के जंगलों में चिंता बढ़ी, बांबी बकेट से पानी डालने की तैयारी
उत्तराखंड के चमोली जिले में फूलों की घाटी रेंज के जंगलों में लगी आग को बुझाने के प्रयासों में भारतीय वायु सेना की मदद मिल रही है। ज्योतिर्मठ में तैनात हेलिकॉप्टर पिछले दो-तीन दिनों से भारतीय सेना के साथ मिलकर आग प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर रहा है।
वन क्षेत्राधिकारी चेतना कंडपाल ने बताया कि फिलहाल हेलिकॉप्टर से बांबी बकेट के जरिए पानी नहीं डाला गया है, लेकिन आग पर नजर रखने और नियंत्रण के प्रयास जारी हैं।
नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के निदेशक आकाश वर्मा ने विंग कमांडर दीपक रहेजा से दूरभाष पर संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय कमान से अनुरोध किया कि बांबी बकेट से संबंधित पुराने फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) से हटा दिए जाएं।
आग प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर सतत नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर वायुसेना की मदद से आग बुझाने के प्रयास और तेज किए जा सकते हैं।
हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में बड़ा खुलासा
निर्दलीय की आंधी में ढही बीजेपी! पाटी नगर पंचायत में 224 वोटों से हार का बड़ा उलटफेर