क्रिकेट मैच के दौरान विवाद! उत्तराखंड–यूपी सीमा पर फायरिंग, युवक घायल
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में यूपी सीमा से सटे इलाके में क्रिकेट खेल रहे युवकों के बीच विवाद ने हड़कंप मचा दिया। झगड़े के दौरान मारपीट हुई और कथित फायरिंग की भी घटना सामने आई। इसमें एक युवक घायल हुआ, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रामपुर बिलासपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
घटना गुरुवार शाम उस समय हुई जब सिटी-1 कॉलोनी के पास ग्राउंड में खेल रहे युवकों और उत्तर प्रदेश के बिलासपुर थाना क्षेत्र के कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया और दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। इस दौरान आशु नामक युवक घायल हुआ।
घायल युवक आशु के अनुसार, वह क्रिकेट खेलने गया था, तभी चार-पांच लोग उसे मारने आए। हाथापाई के दौरान एक युवक के पास तमंचा भी था। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आशु को अस्पताल ले गई।
इसके बाद दोनों पक्ष पुलिस की निगरानी में सुलह-समझौता करके अपने घर लौट गए, लेकिन शाम करीब सात बजे कुछ लोग आशु के घर पहुंचे और तीन-चार राउंड फायरिंग की। इससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना स्थल बॉर्डर क्षेत्र में होने के कारण कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण रही।
बिलासपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में फायरिंग की घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है और पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना