54 सैंपलों में से तीन में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, होम आइसोलेट
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। दून में तीन संक्रमितों के मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। संक्रमितों को आइसोलेशन करने के साथ ही संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग भी शुरू कर दी गई है।
दून के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने कोरोना संक्रमण की पुष्टि करते हुए बताया कि पॉजिटिव पाए गए मरीजों में से दो गुनियाल गांव और एक डोईवाला इलाके का है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कोरोना जांच के लिए 54 सैंपल लिए गए। इनमें से यह तीन पॉजिटिव मिले हैं। कोविड पॉजिटिव मरीजों में एक की जांच एम्स ऋषिकेश में हुई।
बाकी दो मरीजों का सैंपल निजी अस्पताल में लिया गया। तीनों मरीज हाल में होम आइसोलेशन में हैं। तीनों की उम्र 50 साल से अधिक है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मिले तीनों लोगों के संपर्क में आए लोगों का ग्राफ बनाकर उनके कोरोना सैंपल लेने के लिए तैयारी कर ली है। आसपास भी निगरानी की जाएगी।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना