दुःखद- हल्द्वानी में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, चालक फरार
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा हुआ है। बरेली रोड पर एक तेज रफ्तार वाहन ने एक अज्ञात युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। युवक की पहचान के लिए पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला।
पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में भेज दिया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि यदि युवक की शिनाख्त नहीं हो पाती, तो शव का अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम के तीन दिन बाद कर दिया जाएगा।
बात करने से किया इनकार, गुस्से में युवक ने महिला पर चला दी गोली, बाल-बाल बची जान
रुद्रपुर में STF का बड़ा धमाका, अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी धर दबोचे