उत्तराखंड: नाहल नदी में बही मासूम का शव बरामद
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में नाहल नदी में बहे आठ वर्षीय महक का शव करीब 60 घंटे बाद आज बरामद कर लिया गया है।
सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने बांस की झाड़ियों के नीचे से बच्ची का शव खोज निकाला। पुलिस ने पंचनामा पूरा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। महक के शव की बरामदगी से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बीते शुक्रवार को ग्राम डोंगपुरी निवासी तौफीक अहमद की बेटी महक नाहल नदी के किनारे बेर तोड़ने के दौरान अचानक पानी में बह गई थी। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसकी खोजबीन शुरू की थी।
रविवार तक महक का कोई सुराग नहीं मिला, फिर भी रेस्क्यू अभियान जारी रहा। अंततः सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने फिर से तलाशी अभियान चलाया और आखिरकार महक का शव बरामद कर लिया।
बात करने से किया इनकार, गुस्से में युवक ने महिला पर चला दी गोली, बाल-बाल बची जान
रुद्रपुर में STF का बड़ा धमाका, अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी धर दबोचे