अनियंत्रित होकर खाई में समाई कार, पांच की मौत
उत्तराखंड में शनिवार की सुबह कार गहरी खाई में गिर गई। मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के समीप हुए हादसे में एक छात्रा समेत पांच छात्रों की मौत हो गई। सभी शुक्रवार को मसूरी घूमने आए थे।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने बताया की शनिवार सुबह 5:30 बजे रात मसूरी रुकने के बाद सभी देहरादून लौट रहे थे। इस दौरान अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। इस दौरान दो युवकों की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
इधर, तीन घायलों को दून अस्पताल लाया गया। ईएमओ डा. नरेश राणा ने बताया कि दो मृत अवस्था में थे। जिनमें एक युवती और युवक हैं। एक 23 वर्षीय युवती नैनसी गंभीर घायल है। उसका उपचार चल रहा है। हादसे में मृतकों की पहचान दिगांश प्रताप भाटी, अमर राणा, आशुतोष तिवारी, हरद्यांश चंद्रा, तनु के रूप में हुई है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना