देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, मौके पर दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। शहर के मोतीनगर क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
जीआरपी काठगोदाम के कोतवाल कमल करंगा ने बताया कि सोमवार रात करीब 11:20 बजे पोल संख्या 75/15 के पास सौरभ बजेठा (25) पुत्र खान सिंह बजेठा, निवासी हाथीखाल, मोतीनगर, थाना कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रेन अपने निर्धारित गंतव्य की ओर रवाना हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जीआरपी के अनुसार घटना सिविल क्षेत्र में हुई है, इसलिए मामले की अग्रिम कार्रवाई कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारण मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पिस्टल ‘शो-ऑफ’ बना हादसा, चली गोली से युवक घायल और आरोपी गिरफ्तार