हल्द्वानी में दर्जनों महिलाओं ने नेता प्रतिपक्ष के समक्ष ली कांग्रेस की सदस्यता
उत्तराखंड में आगामी निकाय चुनाव के मध्य कांग्रेस पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है। हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम में, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के निवास पर प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के प्रयासों से हल्द्वानी, दमुआढूंगा और डहरिया की दर्जनों महिलाएं कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस को मजबूत बनाना और महिलाओं को राजनीति में सशक्त बनाना था।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को राजनीति में बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। उनका कहना था कि महिलाएं समाज की ताकत हैं और उनके बिना समाज का विकास संभव नहीं है। इस पहल से महिलाओं को राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।
सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं में हेमा आर्या, मीना देवी, पुष्पा देवी, कमलेश देवी, सरिता देवी, माया देवी, जीवंती देवी, पार्वती देवी, कमला देवी, मीनाक्षी देवी, विमला देवी, पूजा देवी, हीरा देवी, नैना देवी, दीक्षा आर्या, रेखा देवी, तारा देवी, निकिता आर्या, रिया आर्या, दीपक चंद्र, नीमा देवी, जानकी देवी, ममता देवी, बिना देवी जैसी कई महिलाएं शामिल थीं।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना