उत्तराखंड में शराब के नशे में धुत पति ने किया पत्नी का कत्ल
उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। के रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदरजुड़ गांव में शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की और उसे फर्श पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
घटना देर रात की है, जब इरशाद नामक व्यक्ति शराब पीकर घर लौटा था। दोनों के बीच पहले से ही दहेज को लेकर विवाद चल रहा था, और शनिवार की शाम फिर से विवाद हुआ। आरोप है कि इरशाद ने अपनी पत्नी इसराना को बुरी तरह पीटा और उसका सिर फर्श पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से इरशाद अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता आ रहा था। पुलिस थाना प्रभारी भगवान मेहर ने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना