पहले किशोरी को बहलाया-फुसलाया, फिर भाजपा नेता ने किया दुराचार
चम्पावत। चंपावत जिले में भाजपा के मंच तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी सदस्य कमल रावत पर बालिका से दुराचार का आरोप लगा है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पक्ष ने बताया कि आरोपी उनके परिवार का पुराना परिचित है। आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। यह बात किसी को बताने पर पीड़िता को मारने की धमकी भी दी। परिजनों की सुरक्षा की खातिर पीड़िता कई दिन चुप रही और भाजपा नेता इसका फायदा उठाकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई।
शुक्रवार को परिजन, बेटी के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। करीब आठ घंटे की जांच के बाद पुलिस ने शाम को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी पूर्व में चम्पावत पीजी कॉलेज का छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहा है। इस संबंध में चम्पावत के एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना