शर्मनाकः मंदिर जाने के लिए निकली बच्ची को युवक ने बनाया हवस का शिकार
उत्तराखंड में एक बेहद घिनौनी और शर्मनाक घटना सामने आई है। ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया।
बच्ची अपनी सहेली के साथ मंदिर जा रही थी, तभी आरोपी युवक ने उसे बहला-फुसलाकर गेहूं के खेत में ले जाकर यह संगीन अपराध अंजाम दिया। बच्ची की चीखें सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को भागते देखा।
पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह घटना बृहस्पतिवार को हुई, जब 11 वर्षीय बालिका अपनी सहेली के साथ मंदिर जा रही थी। आरोपी, लखविंदर सिंह उर्फ शामू ने उसे बहला-फुसलाकर खेत में दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस की मदद से उसे अस्पताल भेजा।
बात करने से किया इनकार, गुस्से में युवक ने महिला पर चला दी गोली, बाल-बाल बची जान
रुद्रपुर में STF का बड़ा धमाका, अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी धर दबोचे