मुठभेड़ः जंगल में घेराबंदी के बाद दो गौ तस्कर दबोचे गए, इलाज जारी
उत्तराखंड में किच्छा कोतवाली पुलिस ने जंगल में मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को गोली लगी है और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ किच्छा और पुलभट्टा थाने में पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आरोपियों से पूछताछ की। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पिपलिया मोड़ के पास जंगल में गौकशी की कोशिश हो रही है। सूचना पाकर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपियों को घेर लिया। घिरते देख तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों तस्कर घायल हो गए। घायल आरोपियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
बीते दिन पुलिस को बंगाली कॉलोनी आजाद नगर में दो व्यक्तियों द्वारा गौकशी की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान आरोपी फरार हो गए थे।
जांच में पता चला कि घायल आरोपियों में से कफिल (27 वर्ष), निवासी सद्दाम गोटिया, किच्छा, अपनी पत्नी को उपहार देने के लिए पैसे जुटाने के मकसद से गौकशी का रास्ता अपनाया। दूसरा आरोपी अजीम (24 वर्ष), सिरौली कला, किच्छा का निवासी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और मुठभेड़ के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड में आसमानी आफत! नदियां उफनीं, सड़कें धंसीं और चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
हल्द्वानी में कारोबारियों की राह हुई आसानः किराये और दो मंजिला निर्माण को लेकर बड़ा फैसला