ट्रैक्टर और कार में आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत
सितारगंज। यहां दर्दनाक हादसा हुआ है। अनियंत्रित ट्रैक्टर और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार की मौत हो गयी। जबकि दूसरा सवार घायल हो गया। यह घटना पीलीभीत राष्ट्रीय राजमार्ग में हुई।
बताया जाता है कि रविवार को हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय मोहम्मद शादाब पुत्र रफीक अहमद निवासी सिरौली, किच्छा व लारिफ निवासी सिरौली, किच्छा गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया। मोहम्मद शादाब को मृत घोषित कर दिया। जबकि लारिफ को हायर सेंटर रेफर कर दिया। शादाब डेयरी का कार्य करता था। उसकी पांच छोटी बहिनें व तीन छोटे भाई हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
CM धामी की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा, आगामी चुनाव और बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट
छात्रसंघ चुनाव के बाद फिर गरमाया माहौलः दो गुटों की भिड़ंत में भाजपा नेता की गाड़ी बनी निशाना